Friday, 13 March 2020

Aus vs nz 1st odi match

1
Aus vs nz 1st odi: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रनो से हराया। 


न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st odi मैच जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड मै खेला जा रहा है। जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 50 ओवर मै 258 रन बनाए। बदले मै न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर मै 187 रन पर ऑल आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच की अर्द्ध शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपने 50 ओवर में 258 रन बना दिए। जिसमे डेविड वॉर्नर ने (67) और एरोन फिंच ने (60) रन बनाए इस मैच में स्टीव स्मिथ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए वह 14 रन बनाकर  मिचेल सैंटनर की बॉल पर बोल्ड हो गए।

 स्टीव स्मिथ के बाद लबसचाग्ने ने अपनी टीम के लिए 56 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट ईस सोढ़ी ने 3 विकेट लिए  लॉकी फर्ग्यूसन और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। और ऑस्ट्रेलिया की टीम को 258 रन पर रोक दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकलस की शुरुआत इतनी बढ़िया नहीं रही  न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट 28 रन पर हेनरी निकोल्स के रूप में गवा दिया हेनरी निकोल्स ने सिर्फ 10 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्टिन गुप्टिल ने 40 रन बनाए न्यूजीलैंड की आधी टीम 96 रन पर आउट हो गए  मार्टिन गुप्टिल के बाद सबसे ज्यादा रन टॉम लैथम ने 38 रन बनाए।

मार्टिन गुप्टिल ओर टॉम लैथम के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम के लिए ज्यादा रन नहीं जोड़ पाया ओर न्यूजीलैंड की पूरी टीम 187 रन पर ऑल आउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला 71 रनो से जीत गया ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पेट कमिंस और मिचेल मार्श ने 3-3 विकेट लिए एडम जांपा और जोश हेजल वुड ने 2-2 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: 1. डेविड वॉर्नर  2. एरोन फिंच (c) 3. स्टीव स्मिथ  4. लबसचाग्ने  5. डी आर्सी शॉर्ट  6. मिचेल मार्श 7. एलेक्स केरी(wk)  8. पैट कमिंस  9. मिचेल स्टार्क  10. एडम जांपा  11. जोश हेजल वुड

न्यूजीलैंड की टीम: 1. मार्टिन गुप्टिल  2. हेनरी निकोल्स  3. केन विलियमसन (c)  4. रॉस टेलर  5. टॉम लैथम (wk)  6. नीशम  7. कॉलिन डी ग्रैंडहोम  8. मिचेल सैंटनर  9. ईश सोढ़ी  10. लॉकी फर्ग्यूसन  11. ट्रेंट बोल्ट
Author Image

About Manoj
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design

1 comment:

Copyright (c) 2020 sports All Right Reseved

"div"